पर्चा बिक्री के साथ शुरू हो गई सिरौलीगौसपुर तहसील बार के चुनाव की प्रक्रिया
सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। तहसील बार एसोसिएशन सिरौलीगौसपुर के चुनाव की प्रक्रिया पर्चा बिक्री के साथ शुरू हो गई है।गुरुवार को पर्चा बिक्री के अंतिम दिन सभी पदों के लिए प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदे।अध्यक्ष,महामंत्री और कोषाध्यक्ष सहित तीन पदों पर दो-दो प्रत्याशियों ने पर्चा खरीदा। शेष अन्य पदों पर केवल एक-एक प्रत्याशी ने ही नामांकन पत्र खरीदा है।अध्यक्ष पद के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता रामप्रसाद वर्मा और काशी प्रसाद द्विवेदी ने पर्चा खरीदा है। वहीं, कोषाध्यक्ष पद के लिए रमाकांत वर्मा और उपेंद्र यादव ने नामांकन पत्र लिया। महामंत्री पद पर राम हृदय यादव और राणा प्रताप सिंह ने पर्चा खरीदा है।जिससे इन पदों पर चुनाव होना सुनिश्चित हो गया है।चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 15 और 16 अक्टूबर को पर्चा बिक्री हुई। 17 और 18 अक्टूबर को नामांकन दाखिल किए जाएंगे। पर्चों की जांच और वापसी 24 अक्टूबर को होगी, जबकि मतदान 28 अक्टूबर को कराया जाएगा। तीन प्रमुख पदों को छोड़कर अन्य सभी पदो पर प्रत्याशियो का निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है।एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन अधिवक्ता बहोरी प्रसाद शुक्ला, सदस्य मुरारी शरण दीक्षित, विनोद कुमार सिंह,सत्यनाम वर्मा जगदेव प्रसाद रावत की देखरेख में पर्चा बिक्री की प्रक्रिया संपन्न हुई। एल्डर कमेटी के अध्यक्ष अधिवक्ता बहोरी प्रसाद शुक्ल ने बताया कि 21 तारीख को नामांकन पत्रों की जांच वह वापसी का कार्यक्रम था जिसे निरस्त कर 24 अक्टूबर को किया जाएगा।वही मतदान 28 अक्टूबर को होगा।

