ऑटो और तेज रफ्तार पिकअप की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर मे एक की मौत
सात यात्री गंभीर रूप से हुए घायल
रामनगर बाराबंकी। थाना रामनगर क्षेत्र के अन्तर्गत मलिहामऊ मोड़ पर एक दर्दनाक दुर्घटना घटित हो गई।ऑटो और तेज रफ्तार पिकअप की आमने-सामने की हुई जोरदार टक्कर से ऑटो के परखच्चे उड़ गये।ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई उसमे बैठे सात यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।राहगीरो की सूचना पर दल बल के साथ पहुंचे हल्का उप निरीक्षक उमेश यादव ने दोनो वाहनों को अपने कब्जे में लिया और घायलों को एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर भिजवाया।

प्राप्त विवरण के अनुसार ऑटो चालक संजीत पुत्र अनूप लाल 30 ग्राम धोखरिया बाराबंकी से रामनगर सात यात्रियों को ले जा रहा था।मलिहामऊ मोड़ के पास पहुंचा ही था कि अचानक तेज रफ्तार पिकअप से जोरदार टक्कर हो गई।जिसमें ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई।जबकि ऑटो में बैठे सभी यात्रियों को गंभीर चोटे आई है।डॉ स्वप्निल सिंह ने बताया कि इस दुर्घटना में घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।हल्का उप निरीक्षक उमेश यादव ने बताया कि वाहनों को अपने कब्जे में लिया गया है और ऑटो चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया।घायल यात्रियों में शिव देवी पत्नी आलोक कुमार 30 ग्राम कटियारा मुन्नी पत्नी जयप्रकाश 47 नितेश पुत्र जय प्रकाश 6 ग्राम ज्वारीपुर भौका रीना पत्नी बृजेश 38 ग्राम हजरतपुर राम प्रकाश पुत्र हरिहर 45,ममता पत्नी राम प्रकाश 42 ग्राम तेलवारी के रूप में हुई है जबकि एक अज्ञात यात्री को मामूली चोट आयी है।

