डॉक्टर्स हॉस्पिटल ने बलछत गाँव में लगाया निःशुल्क मेडिकल कैंप, मरीजो की जांच कर दी गई दवाएं
ज़ैदपुर बाराबंकी। रविवार को ग्राम पंचायत बलछत के कंपोजिट विद्यालय में डॉक्टर्स हॉस्पिटल एन्ड मेडिकल सेंटर बाराबंकी द्वारा निशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का एक दिवासीय आयोजन किया गया।जिसमे भारी संख्या मे ग्रामीण क्षेत्रो के मरीजो ने पहुंच मशहूर चिकित्सको को दिखाया और मुफ्त में जांच कर दवा भी ली।इस अवसर पर डॉक्टर्स हॉस्पिटल के डायरेक्टर हसीब चौधरी ने बताया कि कैंप में वरिष्ठ फीजिशियन डॉक्टर चंदानी, गैस्ट्रो लीवर व पेट रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सरताज फारूकी,जरनल फीजिशियन डॉ अजय कुमार वर्मा,फिजियोथेरेपी मो ज़ीशान आदि शामिल थे।इस कैम्प मे 200 से ज्यादा मरीजों को देखा गया।जिनकी जरूरी जांच के बाद नि:शुल्क दवा दी गई।इस अवसर पर मैनेजर अतुल वर्मा,दादरा प्रधान मोबिन सिकंदर,मो वसीम सोनू,मो साहिल,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजा सफीक,आफताब सफीक, अब्दुल तव्वाब,ग्राम प्रधान सुल्तान, मास्टर मो मिनहाज आदि उपस्थित थे।एक दिवसीय चिकित्सा परामर्श कैंप में फिजियोथैरेपी भी कराई गई।
