संदिग्ध अवस्था मे मारुति वैन मे लगी आग,दुकान के अन्दर कर रहे थे स्टार्ट
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-अनिल कुमार
फतेहपुर बाराबंकी। फतेहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बा फतेहपुर में मंगलवार की सुबह दुकान के अन्दर खडी वैन में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई।घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने लगातार आग पर काबू पाने का कार्य करते हुए एक घंटे में जाकर बडी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बा फतेहपुर में आजाद इटर कालेज के सामने दुकान में मंगलवार की सुबह मोहम्मद एजाज खडी वैन को स्टार्ट करने के लिए जैसे ही चाबी घुमाई अचानक से आग लग गई और वैन धू-धू कर जलने लगी।

मोहम्मद एजाज ने किसी तरह बाहर निकल कर अपनी जान बचाई।भीषण आग लगी देख पूरे इलाके में अफरा तफरी का माहौल हो गया।स्थानीय लोग आग बुझाने के प्रयास में लग गए लेकिन आग बे काबू होती जा रही थी।तभी सूचना पर पहुंची तहसील फतेहपुर फायर ब्रिगेड टीम मौके पर मोर्चे का सामना करते हुए करीब एक घंटे की कडी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।वही के स्थानीय लोगो के मुताबिक घटना के समय दुकान के अन्दर गैस रिफिलिंग का काम हो रहा था। जिससे दुर्घटना को गैस रिफिलिंग की प्रक्रिया का कारण माना जा रहा है।स्थानीय पुलिस ने मुआयना कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।कोतवाल धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि घटना की जांच जारी है और उचित कार्यवाही की जायेगी।
