विद्युत विभाग के अधिकारी,कर्मचारी गांव-गांव पहुंचकर उपभोक्ताओं को दे रहे छूट से संबंधित जानकारी
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-सचिन गुप्ता
सूरतगंज बाराबंकी। एक मुफ्त समाधान योजना (ओटीएस) 24-25 योजना को लेकर विद्युत विभाग के अधिकारी कर्मचारी गांव-गांव पहुंचकर उपभोक्ताओं को छूट से संबंधित जानकारी दे रहे हैं और उपभोक्ताओं से प्रथम चरण 15 दिसंबर से 31 तक दिसंबर द्वितीय चरण 1 जनवरी 15 तक तृतीय चरण 16 जनवरी 31 तक बकाया बिल जमा करने के लिए अपील कर रहे हैं।सूरतगंज विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता शैलेंद्र कुमार यादव,टीजीटू मोहम्मद अलीम इरशाद, प्रदीप प्रजापति, मंगल वर्मा ,निरंकार यादव,आदि विद्युत विभाग के कर्मियों ने भारतीय किसान संगठन के किसान नेता अभिषेक बाजपेई और उनके साथियों को छूट से संबंधित जानकारी देते हुए अपील किया कि सरकार द्वारा लाई गई योजना ओटीएस में ज्यादा से ज्यादा किसानों का बकाया जमा करने के लिए किसानों आप लोग भी प्रेरित करें जिससे किसान एक मुफ्त समाधान (ओटीएस) योजना का लाभ ले सके।

विद्युत विभाग के कर्मचारी लाउडस्पीकर से गांव-गांव में पहुंचकर ओटीएस योजना का प्रचार प्रसार कर रहे हैं।इस संबंध में अवर अभियंता शैलेंद्र कुमार यादव ने बताया कि 15 दिसम्बर से सरकार के द्वारा ओटीएस योजना शुरू की जा रही है जिसमें उपभोक्ताओं को भारी छूट दी जा रही है।क्षेत्र के उपभोक्ताओं से अपील है कि अपना बकाया बिल ओटीएस योजना का लाभ लेकर जमा कर दें। उपभोक्ता जल्दी आए ज्यादा लाभ पाए।इस अवसर पर आकश वर्मा, प्रवेश सिंह, रोहित मिश्रा,सचिन गुप्ता,विनोद,सफीक,लवकुश, रामू, बब्लू , प्रमोद सहित विद्युत विभाग के कर्मचारी व किसान कार्यकर्ता मौजूद रहे।
