थाना परिसर मे समाधान दिवस का किया गया आयोजन, सुनी गई समस्याएं
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-शहाबुद्दीन सिद्दीकी
जैदपुर बाराबंकी। थाना परिसर में समाधान दिवस का किया गया आयोजन।जहां क्षेत्र से आई तमाम शिकायतों पर सुनवाई की गयी।जानकारी के अनुसार जैदपुर थाना परिसर में शनिवार 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र से आए विभिन्न प्रार्थना पत्रों की पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम द्वारा जनसुनवाई की गई। जहां लेखपाल पंकज मिश्रा,एसआई जेसी सिंह, अलोक सहित अन्य लेखपाल की मौजूदगी में निस्तारण किया गया और कुछ मामलो मे टीम गठित कर जांच करने के बाद कार्यवाही करने की बात कही गई।इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक अमित प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आज समाधान दिवस के अवसर पर क्षेत्र से आने वाली सभी समस्याओं की जनसुनवाई करते हुए कुछ शिकायती प्रार्थना पत्रों का तत्काल निस्तारण कराया गया है तथा अन्य शिकायती प्रार्थना पत्रों पर टीम गठित करते हुए जांच के उपरांत उचित कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है।
