जैदपुर मे रविवार को सुबह दस बजे से दो बजे तक बन्द रहेगी विधुत सप्लाई
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-शहाबुद्दीन सिद्दीकी
जैदपुर बाराबंकी। विद्युत सप्लाई में दिक्कत पहुंचाने वाले रास्तों में लगे पेड़ों को काटकर तमाम होने वाली दिक्कतों को दूर करने के लिये रविवार को सुबह दस बजे से दो बजे तक सप्लाई बंद कर पेड़ की डालों को काटने का कार्य किया जायेगा।उक्त जानकारी जैदपुर विघुत उपकेंद्र के जूनियर इंजीनियर मिर्जा परवेज़ हुसैन ने दी है।बताते चलें कि रविवार को मोहल्ला मोलवी कटरा से बाँध चौराहा महमूदपुर पूरा एरिया बंद रहेगा सुबह 10 बजे से 2 बजे तक लाइन पर पेड कटिंग का काम होगा।जिसे लेकर विघुत सप्लाई सुबह दस बजे से दो बजे तक बंद रहेगी। जानकारी देते हुये जूनियर इंजीनियर मिर्जा परवेज़ हुसैन ने बताया कि उपभोक्ताओं को होने वाली अनेक समस्याओं से छुटकारा दिलाने के लिये किया जा रहा है।
