रसौली ओवरब्रिज पर मिला अज्ञात व्यक्ति का क्षतविक्षत शव
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-नूर मोहम्मद
मसौली बाराबंकी। लखनऊ अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित रसौली ओवरब्रिज पर बीती रात्रि अज्ञात वाहन की चपेट मे आने से मरे एक अधेड़ का क्षतविक्षत शव मिला है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है मृतक की शिनाख्त नही हो सकी है।सोमवार की भोर ओवरब्रिज से गुजर रहे लोगो ने देखा कि अयोध्या से लखनऊ जाने वाले मार्ग पर एक क्षतविक्षत शव पड़ा हुआ है जिसकी सूचना सफदरगंज पुलिस को दी गयी।मौक़े पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर शिनाख्त की कोशिश की परन्तु पहचान नही हो सकी।लोगो के मुताबिक मृतक कूड़ा बीनने का कार्य करता है।पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।
