दो ग्राम पंचायतो मे पंचायत सचिव के नेतृत्व में चौपाल बैठक आयोजित
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-सचिन गुप्ता
सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। तहसील सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत अलीनगर व दरिगापुर के पंचायत भवन में गांव की समस्या गांव में समाधान अभियान के तहत पंचायत सचिव के नेतृत्व में चौपाल बैठक आयोजित की गई।इस मौजूद चौपाल में सैकड़ो ग्रामीण नाली,रास्ता,साफ सफाई सहित अन्य समस्याओ को बताया।शुक्रवार को अलीनगर पंचायत भवन में ग्राम प्रधान ओम प्रकाश व ठेकवा माफी में आशिया की अध्यक्षता मे आयोजित चौपाल मे गांव के सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे।जिसमें ग्राम पंचायत में नाली साफ सफाई सहित विभिन्न समस्याओं को उठाया गया।जिस पर सचीव के द्वारा सभी को आश्वासन दिया गया कि गांव में साफ सफाई के साथ ही जो अन्य समस्याएं हैं उनका निस्तारण एक सप्ताह में किया जाएगा।इस अवसर पर सचिव राजेश कुमार, वीरेंद्र तिवारी, अलीनगर प्रधान प्रतिनिधि सद्दाम हुसैन, दरिगापुर प्रधान प्रतिनिधि हाजी मुस्ताक सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।
