कनाडा में रहने वाली इंस्टाग्राम गर्लफ्रेण्ड को महंगे उपहार देने के लिए पीएनबी बैंक में चोरी के किया प्रयास
पुलिस ने घटना का 3 घंटे मे किया सफल अनावरण, अभियुक्त गिरफ्तार,घटना में प्रयुक्त औजार बरामद
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-अशोक कुमार सिंह
बाराबंकी। कनाडा में रहने वाली इंस्टाग्राम गर्लफ्रेण्ड को महंगे उपहार देने के लिए की गयी पीएनबी बैंक में चोरी के प्रयास की घटना का 3 घण्टे के अन्दर सफल अनावरण कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त औजार बरामद कर लिया।दिनांक 4-11-2024 को थाना कोतवाली नगर पर छाया चौराहा पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के शाखा प्रबन्धक सोनू दीक्षित पुत्र रामबाबू दीक्षित निवासी इन्दिरा मार्केट निकट छाया चौराहा थाना कोतवाली नगर द्वारा सूचना दिया गया कि दिनांक 30-10-2024 से त्योहार के दृष्टिगत अवकाश के उपरान्त आज दिनांक 4-11-2024 को बैंक खुलने पर अपनी शाखा पर आया तो पाया कि बैंक का मेन गेट टूटा व खुला हुआ है एवं अज्ञात व्यक्तियो द्वारा चोरी का प्रयास किया गया है।उक्त सूचना के आधार पर थाना कोतवाली नगर पर तत्काल मुअसं 992/2024 धारा 331(4)/305/62 बीएनएस पंजीकृत किया गया उच्चाधिकारियो द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया एवं मौके पर डॉग स्क्वाड व फॉरेन्सिक टीम द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गयी।पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा घटना का अनावरण एवं संलिप्त अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी चिरंजीव नाथ सिन्हा के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर सुमित त्रिपाठी व क्षेत्राधिकारी सदर हर्षित चौहान के नेतृत्व में चार पुलिस टीमों का गठन कर आवश्यक निर्देश दिये गये।इसी क्रम में आज स्वाट/सर्विलांस एवं थाना कोतवाली नगर की समन्वित प्रयास के परिणामस्वरूप लगभग 70 सीसीटीवी कैमरों के अवलोकन के उपरान्त अभियुक्त का एक वीडियो फुटेज प्राप्त हुआ,जिसे टेक्निकल ऐप के माध्यम से उसके चेहरे को स्पष्ट कर अभियुक्त की पहचान शाहिद खान उर्फ अब्दुल समद पुत्र स्व फिरोज खान निवासी मोहल्ला बेगमगंज थाना कोतवाली नगर जनपद बारांबकी के रूप में की गयी जिसको 3 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार कर घटना का सफल अनावरण किया गया।अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त औजार बरामद किया गया।पूछताछ से ज्ञात हुआ कि अभियुक्त शाहिद खान उपरोक्त की तीन गर्लफ्रेण्ड हैं, जिनमें से एक इंस्टाग्राम के माध्यम से मिली थी जो कनाडा में रहती है। चैटिंग के माध्यम से दोनों में प्रेम सम्बन्ध प्रगाढ हो गये जिसको इम्प्रेस करने हेतु महंगे उपहार देने के लिए अभियुक्त को रूपयों की आवश्यकता थी।दिनांक 30-10-2024 को बैंक के बाहर स्थित दुकान पर बैठकर रेकी करने के दौरान उसे विश्वास हुआ कि बैंक में काफी रूपये है एवं आगामी त्योहारों के दृष्टिगत बैंक कई दिन बन्द भी रहेगें।दिनांक 31-10-2024 की रात्रि को बैंक के मेन गेट के ताले को तोड़ने का प्रयास किया गया न टूटने पर ग्राइंडर का प्रयोग किया गया किन्तु असफल रहा।
