मार्निंग रेड में पांच बिजली चोरो पर जेई ने की कार्यवाही, मचा हड़कम्प
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-शहाबुद्दीन सिद्दीकी
जैदपुर बाराबंकी। विद्युत विभाग की मार्निंग रेड में पांच बिजली चोरो पर जेई ने की कार्यवाही सुबह सुबह बिजली विभाग के लोगो को अपने गांव में देखने से मच गया हड़कंप कई कनेक्शन चेक कर बकाया वसूली पर भी जोर दिया गया।जानकारी के अनुसार आलाधिकारियों के आदेशानुसार जैदपुर विद्युत वितरण केन्द्र द्वारा बिजली की चोरी की रोकथाम व बकाया वसूली के लिये विभागीय टीम गुरुवार को सुबह सुबह कांबिंग अभियान में रानीगंज अतरौली व जैदपुर फीडर के 43 कनेक्शन चेक कर पांच बकायादारों के कनेक्शन को काट कर 71000 रू राजस्व वसूली की।साथ ही तिलकराम पुत्र भारत सराय का स्थान, तुलसी राम पुत्र छेदू, अजपुरा, सरोज पुत्र विश्राम सराय का स्थान, इंद्रेश पुत्र राधेलाल बीबीपुर, ताजुद्दीन पुत्र अब्दुल सत्तार मोहल्ला रईस कटरा जैदपुर को बाईपास कटिया फंसाकर चोरी करते पकड़ा गया।जिनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराकर विभागीय कार्यवाही की गयी।जिसे लेकर बिजली चोरो में हड़कंप मच गया।जबकि रईस कटरा निवासी राजन बकसोर के घर में कुछ कमियों को लेकर बिजली सप्लाई काट दी गयी वही तमाम चोर कटिया निकालने में सफल हो गये।इस अवसर पर जेई मिर्जा परवेज़ हुसैन,वकार मेहंदी रोहित शुक्ला,नरेन्द्र सिंह, रूपेंद्र सिंह, मो आशिफ सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।इस संबंध में एसडीओ संदीप सिंह ने बताया कि लगातार हो रही दिक्कत के चलते अभियान के अंतर्गत चेकिंग बकाया वसूली का कार्य जारी है और आगे भी चलता रहेगा।बकाया वसूली करने के साथ विभाग द्वारा बिजली चोरों पर भी कार्यवाही होती रहेगी।
