रामनगर बाराबंकी। जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार और पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने तहसील सभागार रामनगर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस मे लोगो की समस्याओ को सुनकर उनके गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण के लिये सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया।उन्होने कहा कि जन शिकायतो के निस्तारण मे किसी भी प्रकार की हीला हवाली बर्दाश्त नहीं की जायेगी।मालूम हो कि जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 52 मामले दर्ज हुए।जिसमे राजस्व के 32, पुलिस के 04, विकास के 06, खाद्य एवं रसद के 02, समाज कल्याण के 03, सिचाई के 02, डूडा 01, जिला अल्पसंख्यक कल्याण के 01, उप निबन्धक 01 सहित सभी विभागों की शिकायते सम्बंधित अधिकारियो को निस्तारण के लिये सौंप दी गयी।सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग के 02 शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया।नगर पंचायत रामनगर के निवासी दुर्गा प्रसाद ने पूर्व से नगर पंचायत और स्वंय के मध्य चल रहे मुकदमे मे हुए समझौते के बाद नक्शे में हेराफेरी कर नगर पंचायत की भूमि में हुए खेल की शिकायत पर गठित हुई कमेटी की जांच पड़ताल में देरी की शिकायत की जिसे जिलाधिकारी ने स्वंय रखकर गौर करने की बात कही।सम्पूर्ण समाधान में दिवस में बड़ी संख्या में अधिकारी मौजूद रहें।
