अज्ञात चोरों ने जेवर,नगदी सहित कीमती सामान किया पार, पुलिस जांच मे जुटी
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-सचिन गुप्ता
सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। कोतवाली बदोसराय क्षेत्र के सफदरगंज रोड पर महफूज धर्मकांटा के पास बने मकान को अज्ञात चोरो ने निशाना बनाया जेवर नगदी सहित कीमती सामान पार कर दिया।पीड़ित की सूचना पर पुलिस जांच कर रही है।रविवार की बीती रात्रि में सफदरगंज बदोसराय मार्ग पर बने एक मकान में सीढ़ी लगाकर घर के अंदर प्रवेश हुए चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखें जेवर व नगदी उठाकर फरार हो गए। चोरों ने घर के अंदर जमकर उत्पाद मचाया कोई भी अलमारी बक्सा सिंगारदान तक नहीं छोड़ा बेड के अंदर रखा सामान भी पार कर दिया।बदोसराय निवासी कमरुद्दीन पुत्र बाबू ने बताया कि मकान में बीती रात में अज्ञात चोर घर के पास में रखी सीढ़ी को उठाकर घर के पीछे लगाकर छत पर चढ़े और छत पर चढ़ने के बाद आंगन का लोहे का जाल हटाकर सीढी के सहारे घर के अंदर पहुच गए।घर मे रखी अलमारियों ताले तोड़कर अलमारी में रखे जेवर व नगदी पार कर दिया हम सुबह करीब साढ़े चार बजे जब जगे तो देखा घर का सामान बिखरा पड़ा हुआ है।तुरंत अन्य घर वालों को सूचना दी सभी ने घटना की सूचना के बाद देखा कीमती सामान गायब है।तब सभी के होश उड़ गए।चोरी की सूचना पुलिस को दी गई।मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।कमरुद्दीन की माने तो चोरी करीब सात लाख की हुई जिसमे नगद रुपये जेवरात तथा सोने के कंगन आदि महंगा सामान शामिल है।इस संबंध में कोतवाली बदोसराय प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है पुलिस जांच कर रही है।