भारतीय अवस्थी किसान संगठन के जिलाध्यक्ष ने खण्ड विकास अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-सचिन गुप्ता
सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। भारतीय अवस्थी किसान संगठन आराजनीतिक के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार तिवारी ने दरियाबाद खंड विकास अधिकारी मोनिका पाठक को क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौपा।जिसमें उन्होंने कहा कि पूर्व में कई शिकायत का अब तक निस्तारण नहीं किया गया है। जिसको लेकर 15 नवंबर से ब्लॉक परिसर के गेट के बगल में प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार शुक्ला की अगुवाई में धरना किया जाएगा।जिसकी जिम्मेदारी खंड विकास अधिकारी की होगी।यह सूचना उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी, उपजिलाधिकारी सिरौलीगौसपुर, क्षेत्राधिकारी रामसनेहीघाट सहित उच्चाधिकारियों को भी दी है।संतोष तिवारी ने बताया कि उन्होंने 27 सितम्बर को उपजिलाधिकारी सिरौलीगौसपुर को शिकायती पत्र दिया था जिसमें कोई भी कार्रवाई नहीं की गई।संगठन की 3 नवंबर को बैठक की गई जिसमें निर्णय लिया गया की 15 नवंबर से ब्लॉक में धरना प्रदर्शन किया।
