उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ तहसील संपूर्ण समाधान दिवस
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-सचिन गुप्ता
सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न हुआ।दिवस में सर्वाधिक राजस्व विभाग से 7 को मिलाकर के कुल 12 मामले आए, एक शिकायतो का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।संपन्न हुए तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी प्रीति सिंह ने आई हुई शिकायतो को पूर्ण मनोयोग के साथ सुना और त्वरित निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। संपूर्ण समाधान दिवस में सर्वाधिक राजस्व विभाग के 7, विकास 3, पुलिस के 2 सहित 12 मामले आए जिसमें राजस्व के एक मामलों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।इस मौके तहसीलदार नरसिंह नारायण वर्मा, विद्युत एसडीओ अभिषेक मल्ल, सीडीपीओ अर्चना वर्मा,अवर अभियंता ग्रामीण चेतराम,अवर अभियंता एमआई सतीश श्रीवास्तव, आशुतोष मिश्रा, संदीप कुमार वर्मा के अतिरिक्त विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।उपजिलाधिकारी प्रीति सिंह ने सभी विभागों से पुरानी शिकायतो के निस्तारण के बारे में जानकारी लिया।एसडीएम ने शिकायतकर्ताओ से फोन पर बात कर फीडबैक भी लिया।इस अवसर पर उन्होने सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहाकि जो भी शिकायत निस्तारण की जाए वह गुणवत्ता परक हो दोबारा उसे मामले की शिकायत दिवस में न आये।
