कोतवाली नगर पुलिस टीम ने चेन स्नैचिंग की घटना करने वाले अभियुक्त को 24 घण्टे के अन्दर किया गिरफ्तार
एक सोने की चेन व मोटरसाइकिल बरामद
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-अशोक कुमार सिंह
बाराबंकी। थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा चेन स्नैचिंग की घटना से सम्बन्धित अभियुक्त को 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 अदद सोने की चेन व 01 अदद मोटरसाइकिल बरामद की है।जानकारी के अनुसार दिनांक 31-10-2024 को वादिनी प्रतिमा शुक्ला पत्नी देवेन्द्र कुमार शुक्ला निवासी राधानगर, बिलग्राम चुंगी जनपद हरदोई द्वारा तहरीर दिया गया कि दिनांक 31-10-2024 को मार्केट से पैदल घर जाते समय एक व्यक्ति गले से सोने की चेन छीनकर भाग गया।उक्त तहरीर पर थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मुअसं 974/24 धारा 309(4) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा घटना का अनावरण एवं संलिप्त अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी चिरंजीव नाथ सिन्हा के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर सुमित त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर आवश्यक निर्देश दिये गये।इसी क्रम में आज प्रभारी निरीक्षक आलोक मणि त्रिपाठी के नेतृत्व मे उप निरीक्षक मृदुल मयंक पाण्डेय,कांस्टेबल वैभव तोमर, प्रफुल्ल पाठक,संदीप यादव की थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मैनुअल इंटेलीजेन्स के आधार पर शातिर अभियुक्त बुधराम उर्फ बुद्धा पुत्र शिवनाथ निवासी ग्राम केसरीपुर मौजा छेदा थाना मोहम्मदपुर खाला को ग्राम ओबरी के पास से गिरफ्तार किया गया।अभियुक्त के कब्जे से सोने की चेन व घटना मे प्रयुक्त एक अदद चोरी की मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेण्डर यूपी 41 के 2248 बरामद किया गया।पूछताछ में ज्ञात हुआ कि गिरफ्तार अभियुक्त बुधराम उर्फ बुद्धा उपरोक्त ने अपने अन्य साथी छोटकन्नू निवासी ग्राम धनवरिया थाना मोहम्मदपुर खाला के साथ मिलकर दिनांक 31-10-2024 को रेलवे हॉस्पिटल मॉल गोदाम रोड से एक महिला से सोने की चेन छीन ली थी।घटना कारित करने में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को अभियुक्त बुधराम उर्फ बुद्धा द्वारा दिनांक 03-10-2024 को थाना कोतवाली नगर क्षेत्र कचहरी के पास से चोरी किया गया था तथा अभियुक्त द्वारा मोटरसाइकिल कूट रचित नम्बर प्लेट लगाकर उपयोग मे लायी जा रही थी।उक्त मोटरसाइकिल के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर में मुअसं 875/2024 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत है। तथा अभियोग उपरोक्त में धारा 309(4)/317(2)/319 (2)/318(4) /388/336(3)/ 340(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी।गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध जनपद में आधा दर्जन से ज्यादा अभियोग पंजीकृत है।अन्य वांछित अभियुक्त छोटकन्नू उपरोक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया।
