तेज रफ्तार पिकअप बाइक सवार दो भाइयों को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराई
हादसे में बाइक सवार दोनो भाई गम्भीर रूप से घायल
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-अजमत अली
बेलहरा बाराबंकी। तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार दो भाइयों को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई।हादसे में बाइक सवार दोनों भाई घायल हो गए।परिजनों ने दोनों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है। जहां एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र अंतर्गत सूरतगंज- फतेहपुर मार्ग पर स्थित रायपुर चन्दूरा गाँव के सामने तेज रफ्तार पिकअप ने रायपुर गांव निवासी बाइक सवार राजू (22) व शिवम( 16) पुत्रगण मुन्ना चौकीदार को सामने से जोरदार टक्कर मारते हुए सड़क किनारे लगे पीपल के पेड़ से टकरा गई।पिकअप की टक्कर से घायल युवकों को परिवारीजनों द्वारा इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सूरतगंज में भर्ती कराया गया जहाँ पर राजू की हालत नाजुक बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया।पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है।
