सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। खंड विकास अधिकारी अदिति श्रीवास्तव ने सहायक विकास अधिकारी पंचायत शंभूनाथ पाठक के साथ क्षेत्र की श्याम नगर एवं ठाकुरपुर गौशालाओ का औचक निरीक्षण कर ग्राम प्रधान कुशमेश कुमार,विकेश वर्मा व पंचायत सचिव कुलदीप श्रीवास्तव को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।बुधवार को बीडीओ अदिति श्रीवास्तव ने सबसे पहले ठाकुर ग्राम पंचायत स्थित गौशाला का औचक निरीक्षण किया।जहां पर उन्होने चारा पानी आदि का निरीक्षण करते हुए विकेश वर्मा ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव कुलदीप श्रीवास्तव को गौशाला में साफ सफाई आदि की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।इसके बाद खंड विकास अधिकारी श्याम नगर गौशाला पहुची जहां पर उन्होने ग्राम प्रधान कुशमेश कुमार से गौशाला की व्यवस्थाओ के बारे में जानकारी ली।उन्होने कहाकि गौशाला में नियमित रूप स साफ सफाई रखने के साथ ही पशुओ को समय पर चारा पानी दिया जाए।इस मौके पर पंचायत सचिव कुलदीप श्रीवास्तव ,ठाकुर प्रोग्राम प्रधान विकेश वर्मा,कुशमेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
