घर मे फांसी के फंदे से लटकता मिला युवक का शव
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-अकरम खान
बाराबंकी। सुबेहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पूरे झाऊ मजरे रोहनामीरापुर गांव में एक 45 वर्षीय युवक का शव घर के अंदर फांसी के फंदे से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जांच पड़ताल कर रही है।उक्त गांव निवासी त्रिलोकी पुत्र राम प्यारे उम्र लगभग-45 वर्ष का घर के अंदर कमरे में फांसी के फंदे से लटका पाया गया।घटना की जानकारी परिजनों को होते ही घर में चीख पुकार मच गई शोरगुल सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए।घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया मौत का कारण जानने के प्रयास में जुट गई है ।बताया जाता है कि युवक नशे का आदी था जो किसी बात को लेकर अवसाद में था।थाना प्रभारी ने संजीव कुमार यादव ने पंचनामा भरकर शव को पीएम के लिए भेजा है।रिपोर्ट मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।
