ग्राम पंचायतो मे कैम्पो का आयोजन कर ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत श्रमिको के बनाये गये राशन कार्ड
अधिकारियो ने कैम्पो का निरीक्षण कर दिये निर्देश
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-सचिन गुप्ता
सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। तहसील सिरौलीगौसपुर क्षेत्र में रविवार को ग्राम पंचायतों के पंचायत भवन मे ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत श्रमिकों के राशन कार्ड बनाए जाने के लिए विकास विभाग से पंचायत सहायकों ग्राम प्रधानों व पूर्ति विभाग से कोटेदारो के द्वारा कैम्प लगाया गया।कैम्पों का निरीक्षण पूर्ति निरीक्षक अनुज कुमार सिंह,विकास विभाग के नोडल देवेंद्र प्रताप सिंह के द्वारा किया गया।जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार के निर्देश पर तहसील सिरौलीगौसपुर तहसील में रविवार को बरदरी, लोधपुरवा, भरतीपुर,रसूलपुर सहित सभी ग्राम पंचायतों के पंचायत भवन में पूर्ति विभाग व विकास विभाग के द्वारा कैंप लगाया गया।इस कैंप में प्रवासी मजदूर, ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत मजदूरो के राशन कार्ड बनाए जाने के लिए डेटा एकत्रित किया गया।पूर्ति निरीक्षक अनुज कुमार सिंह ने शहरी,सैदनपुर,मुस्काबाद सहित आधा दर्जन से अधिक पंचायत भवनो मे पहुंचकर कैंपों का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।पूर्ति निरीक्षक अनुज कुमार सिंह ने बताया कि तहसील क्षेत्र मे 136 उचित दर की दुकानें है।जिन पर 20004 श्रमिक पंजीकृत है।सभी की सूची उचित दर विक्रेताओ को उपलब्ध करवा दी गई है। इस प्रक्रिया मे प्रत्येक ग्राम पंचायत में ऐसे लाभार्थी जिनके द्वारा ई-श्रम में पंजीकरण किया गया है,उनसे सम्बंधित अभिलेख प्राप्त कर नवीन राशन अथवा उनके परिवार मे पूर्व से प्रचलित राशन कार्ड मे नाम दर्ज कर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत आच्छादित किया जा रहा।