ट्रक की चपेट में आकर किशोरी की हुई दर्दनाक मौत
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-अकरम खान
बाराबंकी। कस्बा हैदरगढ़ के लिल्हौरा वार्ड में स्थित प्रकाश इंटर कॉलेज के समीप हैदरगढ़ भिटरिया मार्ग पर आज शनिवार शाम ट्रक की चपेट में आकर 13 वर्षीय बालिका की कुचलकर घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।ट्रक को पुलिस ने कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है।जानकारी के मुताबिक कस्बा हैदरगढ़ लिल्हौरा वार्ड निवासी विनोद कुमार उर्फ विन्नु सिंह की 13 वर्षीय पुत्री तान्या साइकिल पर सवार होकर घर से कस्बा हैदरगढ़ जा रही थी, जैसे ही उक्त किशोरी मार्ग पर पहुंची तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने साइकिल में टक्कर मार दी और उसका सिर पहिया के नीचे आकर चकनाचूर हो गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही परिजनो मे कोहराम मच गया और घर वालो का रोकर बुरा हाल है।
