क्षेत्र के विभिन्न घाटो मां की प्रतिमाओ का किया गया विर्सजन, सुरक्षा व्यवस्था मे पुलिस रही मौजूद
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-सचिन गुप्ता
सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। क्षेत्र के घाटो पर मां की प्रतिमाओ का विसर्जन किया गया।नौ दिनो तक लगातार मां की पूजा आराधना मे लीन रहने वाले भक्त नम आंखो से मां की विदाई किया।ग्राम पंचायत मरकामऊ,लोधपुरवा,रसूलपुर,बरौलिया, पारिजात धाम,कोटवाधाम में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा को ट्राली ट्रैक्टर पर रखकर गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा निकाल कर गांव में भ्रमण करते हुए घाट पर पहुंच रही है।भक्त मां की प्रतिमा को सरयू नदी में विसर्जित करेंगे।शोभायात्रा में मां के गीतों पर श्रद्धालु थिरकते रहे।जा रही मईया दर्शन कर लो, अगले बरस मां जल्दी आना, जय माता दी के जयघोष लागये जा रहे हैं। मूर्ति विसर्जन शोभायात्रा में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

शोभा यात्रा के साथ उप निरीक्षक विष्णु कुमार शर्मा, कांस्टेबल विनय कुमार वर्मा, ऋतुराज सिंह सहित कई पुलिस कर्मी पैदल चल रहे है और सुरक्षा का एहसास करवा रहे है।घाटो पर भी सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए है।तहसीलदार नरसिंह नरायण वर्मा राजस्व टीम के साथ एडीओ पंचायत शम्भू नाथ पाठक पंचायत टीम के साथ मूर्ति विसर्जन स्थल पर मौजूद रहे। पुलिस विभाग की टीम की देखरेख में मां की प्रतिमाओं को विसर्जन किया जा रहा है।कोतवाली बदोसराय प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के कई स्थानो की मां की प्रतिमाएं आज विसर्जित हो रही हैं।सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं।
