अधिशासी अभियंता ने विद्युत उपकेंद्र का किया औचक निरीक्षण
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-सचिन गुप्ता
सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। विद्युत उपकेंद्र का औचक निरीक्षण करने अधिशासी अभियंता डीके यादव पहुंचे। जिन्होने विद्युत उपकेंद्र पर मौजूद अधिकारियो और कर्मचारियो से विद्युत आपूर्ति से संबंधित जानकारी ली।उन्होने पावर हाउस में लगे फीडर,ट्रांसफार्मर,उपभोक्ता शिकायत रजिस्टर,विद्युत इनकमिंग,विद्युत आउटगोइंग रजिस्टर आदि का निरीक्षण कर निर्देश दिए।शनिवार को विद्युत अधिशासी अभियंता विद्युत उपकेंद्र सिरौलीगौसपुर पहुंचकर विद्युत विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों के साथ बैठक कर आगामी त्योहार दीपावली, गोवर्धन पूजा,भैया दूज आदि त्योहारो को लेकर सभी गाँवो मे लगे विद्युत ट्रांसफार्मर विद्युत लाइन विद्युत फेस आदि का निरीक्षण करके उनको उनमे जो कमियां हो उनको दुरुस्त कर दें जिससे त्योहारो मे लोगो को निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति मिल सके।
