अपर जिलाधिकारी न्यायिक व अपर पुलिस अधीक्षक ने विसर्जन घाट की व्यवस्थाओ का लिया जायजा
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी- अशोक कुमार सिंह
रामनगर बाराबंकी। सरयू नदी के संजय सेतु पर चल रहे विधि सम्मत दुर्गा मैया के मूर्ति विसर्जित कार्यक्रम में शनिवार को अपर जिलाधिकारी न्यायिक इंद्रसेन यादव और अपर पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिंह ने पहुंचकर प्रशासनिक व्यवस्थाओ का जायजा लिया।

विगत वर्षो की तरह इस बार भी बड़ी संख्या मे लोगो ने देवी प्रतिमाओ के विसर्जन कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लिया।नवरात्रि स्थापना के अवसर पर जगह जगह परंपरा के अनुसार देवी मैया की प्रतिमाओ को स्थापित कर स्थापना की गई थी।कई दशको से देवी मां के नवरात्रि महापर्व पर अश्विन माह मे नामवर बने हुए रानीगंज और अमोली कला के साथ रामनगर, गणेशपुर,महादेवा,रानी बाजार,हरि नारायणपुर,जुरौन्डा, कटियारा,थाल खुर्द,विछलखा,रमवापुर, धौखरिया,अशोकपुर सहित तमाम स्थानो पर देवी मैया के रंगा रंग आयोजन कथाएं नित्य नए शिखर पर होते रहे।नवरात्रि समापन के अवसर पर देवी प्रतिमाओ की विसर्जन यात्राएं निकाली गई।रामनगर तहसील क्षेत्र के भगहर झील,हेतमापुर तलहटी, मातन ताल विशालकाय मूर्ति विसर्जन स्थल सरयू नदी के संजय सेतु पर बाराबंकी बहराइच के मध्यांतर तमाम स्थानो से भिन्न-भिन्न वाहनो से पैदल नाचते गाते लोग अमीर गुलाल उड़ाते मनमोहक अंदाज में आकर्षक झांकियांओ के साथ शोभायात्रा मे देर रात तक देवी प्रतिभाओं का विसर्जन करते रहे।धार्मिक रीति रिवाज से संपन्न हुए इस कार्यक्रम में महिलाओ एवं बच्चो ने भी हर्षित मन से भारी संख्या मे भाग लिया।आस्था के संगम मे प्रशासनिक व्यवस्थाएं महामाई के विसर्जन बेला का कार्य संपन्न कराने मे मशगूल थी।सुरक्षा एवं मूर्ति विसर्जन के लिए करीब आधा दर्जन नावें लगाई गई थी। सर्वजीत सिंह की अगुवाई में पीएसी के जवान नावों के साथ पूरी तरह से मुस्तैद थे।जो सभी 32वीं बटालियन लखनऊ के जवान थे।उप जिलाधिकारी पवन कुमार,पुलिस क्षेत्राधिकारी सौरभ श्रीवास्तव, तहसीलदार भूपेंद्र विक्रम सिंह,कोतवाल रत्नेश पांडे दायित्वो के निर्वाहन में लगे हुए थे।खंड विकास अधिकारी सहित पुलिस एवं राजस्व के तमाम अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।
