जैदपुर कस्बे निकाली गई मां दुर्गा जी की भव्य एवं विशाल मूर्ति विसर्जन शोभा यात्रा
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-शहाबुद्दीन सिद्दीकी
जैदपुर बाराबंकी। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मोहल्ला पूरब तरफ स्थित श्री संतोषी माता जी मंदिर प्रांगण से संतोषी माता जागरण समिति के नेतृत्व में मां दुर्गा जी की भव्य एवं विशाल मूर्ति विसर्जन शोभा यात्रा निकाली गयी।इस मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहाजानकारी के अनुसार शुक्रवार को मूर्ति विसर्जन की शोभा यात्रा ऊंट, घोड़े, बैंड बाजे के साथ बहुत ही हर्ष उल्लास के साथ सफदरगंज कल्याणी के लिए निकली जिसमें हजारों की संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।वही विसर्जन शोभा यात्रा को शान्ति पूर्वक निपटाने हेतु थाना प्रभारी अमित प्रताप सिंह,कस्बा इंचार्ज राजेश कुमार गुप्ता सहित भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी मे मूर्ति विसर्जन के लिये शोभा यात्रा कस्बे के विभिन्न मोहल्लो से गुजरती हुई सफदरगंज के लिये रवाना हुई।वही सुबह से जैदपुर पुलिस टीम द्वारा तैशूदा मार्ग पर बने दुकान व मकानो की छतों से ईंट पत्थर को हटवाया का काम भी किया गया।इस अवसर पर सर्राफा कमेटी के अध्यक्ष मुरारी सोनी कमेटी के वरिष्ठ कार्यकर्ता धीरज सोनी संतोष सोनी सहित कमेटी के अन्य सदस्य गण उपस्थित रहे।
