नाजायज हथियार और कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-शहाबुद्दीन सिद्दीकी
जैदपुर बाराबंकी। नाजायज़ हथियार के साथ जैदपुर पुलिस द्वारा एक युवक मुखबिर की सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया।जिसकी तलाशी लेने पर एक अदद तमंचा एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।युवक के विरुद्ध जैदपुर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही की है।मामला जैदपुर थाने के कांशीराम आवास के पास का है।जहां मुखबिर की सूचना पर कस्बा इंचार्ज राजेश कुमार गुप्ता व सहयोगी पुलिस के जवानो द्वारा कस्बे के मोहल्ला शाहकटरा निवासी समीर पुत्र आलम को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया।जिसकी तलाशी लेने पर एक अदद तमंचा एक जिंदा कारतूस बरामद कर संबंधित धाराओ मे मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की है।
