शीतला माता जागरण समिति द्वारा दसवां विशाल जागरण का किया गया आयोजन
जैदपुर पुलिस ने मिशन शक्ति के तहत उपस्थित महिलाओं को किया जागरूक
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-शहाबुद्दीन सिद्दीकी
जैदपुर बाराबंकी। शारदीय नवरात्र के चौथे दिन हर तरफ माताजी का गुणगान गूंज उठा। रात 8 बजे जैसे ही माता के भक्त मोहल्ला लोधपुरवा की ओर विशाल जागरण के लिए निकले, माहौल में उत्साह और उमंग का अनुभव किया गया। इस जागरण में बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष शामिल हुए।इस अवसर पर शीतला माता जागरण समिति द्वारा दसवां विशाल जागरण आयोजित किया गया।कार्यक्रम मे जिले के पीलीभीत से आए कलाकारों ने एक से बढ़कर एक खूबसूरत झांकियों के साथ अपनी प्रस्तुति दी।रजत एण्ड ग्रुप पीलीभीत की शानदार प्रस्तुति ने जागरण में उपस्थित भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया,जिससे जय माता की जयकारों की गूंज हर ओर सुनाई दी।लखनऊ ग्रुप के एंकर ने नवरात्रि के अवसर पर मां पर भक्ति और धार्मिक गीतो का शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत किया।इसके साथ ही,जैदपुर पुलिस ने मिशन शक्ति के तहत उपस्थित महिलाओं को जागरूक किया।साइबर क्राइम और सुरक्षा व्यवस्था के विषय पर एसएसआई योगेंद्र मिश्रा और कस्बा इंचार्ज राजेश कुमार गुप्ता ने जानकारी साझा की।सुबह माता जी की आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।इस दौरान दिनेश कुमार,राजू लोधी,राम सजीवन,हंसराज और टेकचंद रावत,सिपाही शैलैश यादव,दीवान जय नारायण सहित महिला पुलिसकर्मी भी उपस्थित रहे।
