हाजी वारिस अली शाह मेमोरियल डिग्री कालेज मे गोष्टी का हुआ आयोजन
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-सचिन गुप्ता
सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। क्षेत्र के हाजी वारिस अली शाह मेमोरियल डिग्री कालेज पारिजात धाम बरोलिया मे व्यवसायिक स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के तहत प्रबन्धक परवेज अहमद की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए परवेज अहमद ने छात्र छात्राओं एंव अभिभावकों से कहाकि समाज में अधिकांश बीमारियां हमारे आसपास फैली गन्दगी के कारण होती हैं। गोष्ठी को संबोधित करते हुए डाक्टर जमशेद अली ने छात्र छात्राओ अभिभावकों को प्राथमिक चिकित्सा से सम्बंधित जानकारी दी।इस मौके पर बलराम किशोर, प्रवक्ता रत्नेश कुमार पाण्डेय, मजाहिर हसन,मनोज कुमार यादव, इमरान अहमद, प्रिंसी सिंह, अनीस फातिमा, पुतान कुमार, जियाउद्दीन, मो आसिफ आदि ने जागरुक किया।
