झाड़-फूक के बहाने नाबालिग बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-अकरम खान
बाराबंकी। थाना कोतवाली नगर पुलिस ने झाड़-फूक के बहाने नाबालिग बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।जानकारी के अनुसार दिनांक 20-9-2024 को वादी द्वारा थाना कोतवाली नगर पर सूचना दिया गया कि दिनांक- 18-9-2024 को सायं करीब 6:00 बजे,उसकी नाबालिक पुत्री पड़ोस में रहने वाले हबीब अहमद पुत्र स्व सईद अहमद, जो झाड़ फूंक का काम करता है, के घर बीमार भाई के लिए पानी फुंकवाने (झाड़ फूंक) गई थी।हबीब अहमद उपरोक्त द्वारा पुत्री के साथ छेड़छाड़ एवं अश्लील हरकत की गई तथा विरोध करने पर जान से मार देने की धमकी दी गई।उक्त सूचना के आधार पर थाना कोतवाली नगर पर मुअसं 828/2024 धारा 74/351(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया।महिला अपराध के विरुद्ध जीरो टॉलरेन्स नीति के तहत पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा पुलिस टीम को शीघ्र गिरफ्तारी कर कठोर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।आज प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व मे उप निरीक्षक पप्पू, प्रदीप यादव,हेड कांस्टेबल संजय व कांस्टेबल जाबिर कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त हबीब अहमद पुत्र स्व सईद अहमद निवासी शाही मस्जिद के पीछे मोहल्ला बेगमगंज थाना कोतवाली नगर को गिरफ्तार किया गया।
