प्रधानाचार्य की कार्यशैली से नाराज छात्र-छात्राओ ने तहसील परिसर पहुंचकर किया विरोध प्रर्दशन
एसडीएम ने छात्रो की समस्याओ को सुनकर निस्तारण के दिए निर्देश
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-सचिन गुप्ता
सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। राजकीय इंटर कॉलेज सिरौलीगौसपुर के छात्र-छात्राओ ने विद्यालय के प्रधानाचार्य की कार्यशैली से नाराज होकर पहुंचे तहसील परिसर जहां पर उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया।उपजिलाधिकारी सिरौलीगौसपुर प्रीति सिंह ने सभी छात्रों को तहसील सभागार में बुलाकर कर उनकी समस्याएं सुनी।जिसमे छात्रो ने बताया कि उनके क्लास में काफी गंदगी रहती है जिससे उनका क्लास में बैठना मुश्किल हो रहा है।यह समस्या प्रधानाचार्य को बताई गई तो प्रधानाचार्य ने अनदेखी करते हुए छात्रो से अभद्रता किया और नाम काटने की धमकी दी।जिसपर एसडीएम ने राजकीय इंटर कॉलेज सिरौलीगौसपुर के प्रधानाचार्य अनंत यादव को भी बैठक में बुलाया दोनो के मध्य बातचीत हुई।

एसडीएम ने छात्र-छात्राओ की समस्या को आज ही निस्तारण किये जाने आश्वासन देकर समझाबुझाकर स्कूल भेज दिया।वहीं एसडीएम ने प्रधानाचार्य को स्पष्टीकरण नोटिस जारी करने की बात कही है।मामला बाराबंकी जनपद के तहसील सिरौली गौसपुर क्षेत्र में स्थित राजकीय इंटर कॉलेज सिरौलीगौसपुर में कक्षा 9 से इंटर तक के छात्र छात्राएं पढ़ते हैं।यहां पर स्टाफ की कमी है। जिससे विद्यालय में अव्यवस्था बनी रहती है। स्कूल के छात्र सत्यम,प्रमोद,विवेक,शिवा,अनुज कुमार, कृष्णा वर्मा, सिद्धांत,मनीष कुमार,अंकुल,रमन,प्रियांशु, अंकेश,शिवम, अंशुमान,अभिषेक आदि छात्रों का कहना है कि वह प्रधानाचार्य से कमरे की साफ सफाई करवाने तथा सीट उपलब्ध करवाने के लिए कहा प्रधानाध्यापक ने अनदेखी करते हुए केवल खानापूर्ति करवा दिया।इसके बाद हम लोग फिर प्रधानाचार्य के पास गए।इससे नाराज होकर प्रधानाध्यापक ने नाम काटने की धमकी देने लगे।इस संबंध में उप जिलाधिकारी सिरौलीगौसपुर प्रीति सिंह ने बताया कि उनके पास राजकीय इंटर कॉलेज के छात्र आए थे उनकी समस्याएं बैठ कर सुनी गई।साफ सफाई आदि की समस्याओ को निस्तारण आज ही करवा दिया गया।अन्य समस्याओं के लिए प्रधानाचार्य को निर्देशित किया गया है तथा प्रधानाचार्य को नोटिस भी जारी किया गया है।
