एसडीएम प्रीती सिंह की अध्यक्षता मे सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-सचिन गुप्ता
सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। सम्पूर्ण समाधान दिवस कोतवाली बदोसराय में उपजिलाधिकारी प्रीती सिंह की अध्यक्षता एंव थानाध्यक्ष बदोसराय सन्तोष कुमार के संयोजन में हुआ । जिसमें कुल 7 शिकायतें आईं।तीन शिकायतो का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।तीन मामलो में राजस्व व पुलिस टीम मौके पर भेजी गई है।शनिवार को कोतवाली बदोसराय परिसर के सभाकक्ष में हुए सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी प्रीती सिंह ने ग्रामीणों की समस्यायों को मनोयोग पूर्वक सुनकर सम्बंधित राजस्व कर्मियों एंव पुलिस कर्मियों को समस्याओं का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं।थाना प्रभारी संन्तोष कुमार ने बताया है कि कुल 7 शिकायतें आई।जिसमे तीन का मौके पर निस्तारण कर दिया गया है।तीन मामलो में राजस्व व पुलिस टीम मौके पर भेजी गई है।दिवस में राजस्व निरीक्षक अवधेश कुमार,आशुतोष मिश्रा, संदीप कुमार वर्मा, विनय कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।
