नेपाल के बैराजों से सरयू नदी में छोडे गये पानी से नदी का जल स्तर खतरे के निशान से हुआ ऊपर
सुरक्षित स्थानों पर रुकने की सलाह,प्रशासन अलर्ट
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-सचिन गुप्ता
सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। नेपाल के बैराजों से सरयू नदी में छोडे गये पानी से नदी का जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है।नदी का पानी गांवों की तरफ से अलीनगर रानीमऊ तट बांध की ओर रुख कर दिया है।उपजिलाधिकारी सिरौलीगौसपुर प्रीति सिंह,तहसीलदार नरसिंह नारायण वर्मा, राजस्व निरीक्षक अवधेश कुमार,लेखपाल रामकरण आदि राजस्व टीम सनांवा,कहारनपुरवा,पासिन,टेपरा कुर्मिन,टेपरा भौंरीकोल,तेलवारी,करोनी,इटहुवा पूरब,कोठीडीहा,सिरौलीगुंग, बबुरी,कुंडवा इत्यादि गांवों में पंहुच कर ग्रामीणो को अलर्ट किया एंव सुरक्षित स्थानों पर रुकने की सलाह दी गई है।
शनिवार को नवागत एसडीएम प्रीती सिंह,तहसीलदार नरसिंह नारायण वर्मा,राजस्व निरीक्षक अवधेश कुमार,लेखपाल रामकरण रावत आदि राजस्व टीम ने बाढ से प्रभावित होने वाले गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों को आगाह किया कि सरयू नदी का जल स्तर बढ रहा है सभी जन सुरक्षित स्थानों पर रुकें।तहसीलदार नरसिंह नारायण वर्मा ने बताया है कि बाढ चौकियो का निरीक्षण कर एलर्ट कर दिया गया है।बाढ चौकी पर तैनात राजस्व कर्मियों को बाढ की स्थिति की अपडेट तहसील कन्ट्रोल रूम को देते रहने के निर्देश दिए गए हैं।इस मौके पर राम आशीष आदि उपस्थित रहे। 4 लाख 75 पचहत्तर हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने से तराई में हड़कंप मच गया है खतरे के निशान से ऊपर बह रही है सरयू नदी जिसे अब पानी का रूख घरों की तरफ होने लगा है।प्रशासन अलर्ट मोड पर है।
