साथियो के साथ देवीपाटन दर्शन करने गये 19 वर्षीय युवक की अभरण कुंड मे डूबकर हुई मृत्यु
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-नूर मोहम्मद
मसौली बाराबंकी। शनिवार को साथियो के साथ तुलसीपुर देवीपाटन दर्शन करने गये 19 वर्षीय युवक की अभरण कुंड मे डूबकर मृत्यु हो गयी रविवार को शव जब घर पहुंचा तो पूरे गाँव मे कोहराम मच गया।मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम तिलपुरा निवासी 19 वर्षीय राजन रावत पुत्र अरविन्द रावत शनिवार को देवीपाटन तुलसीपुर.मां पटेश्वरी के दर्शन करने गाँव के दो दर्जन साथियो के साथ गया था।सुबह करीब 4 बजे मंदिर परिसर में बने अभरण कुंड में वह नहाने के लिए गया था।नहाने के दौरान वह उसी में डूब गया उसके बाद बाहर नहीं निकला।जिससे लोगों में हड़कंप मच गया।जिसकी सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक का शव बरामद कर लिया।डूबे युवक के शव को पोस्टमार्टम कराकर बलरामपुर पुलिस ने परिजनों को सुपुर्द कर दिया।मृतक राजन 4 बहनो मे अकेला भाई था।माँ और बहनो का रो रो का बुरा हाल हो गया शव के गांव पहुंचते ही पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।
