अधिशाषी अधिकारी को मांग पत्र सौंप कर सभासदो ने की सात सूत्रीय मांग
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-शहाबुद्दीन सिद्दीकी
जैदपुर बाराबंकी। नगर पंचायत ज़ैदपुर मे निर्वाचित सभासदो ने अधिशाषी अधिकारी आलोक वर्मा को अपना सात सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।सभासदो ने अपने मांग पत्र में वार्डों की सफाई व्यवस्था दुरुस्त न होना जिससे जगह-जगह कूड़ा पड़ा होने से व्यापक संक्रमण से बीमारियों से जनता पीड़ित है।अवाम को अपनी जरूरतो के लिए जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र में छः या सात महीने से भी अधिक समय लग रहा है जिसको 15 दिनों के अन्दर जारी करने और डेली वेजेज सफाई कर्मचारियो को वेतन काटकर नही उनकी उपस्थिति के अनुसार वेतन देने और गलत कटा वेतन पुनः वापस देने और नगर में छोटी छोटी नालियो पर पत्थर रखवाने और जल की आपूर्ति का समय निर्धारित करने तथा नगर में लगे वाटर कूलर अधिकांश खराब रहते है।जिनको समय रहते दुरुस्त कराने और बोर्ड बैठक जो पिछले सात महीनो से नही हुई है उसे शासन के निर्देशानुसार प्रति माह कराने की मांग अधिशाषी अधिकारी आलोक वर्मा को सौंपा है।मांग पत्र मे सभासद मोहम्मद कासिम,अबु सुफियान अंसारी,अबसार अंसारी, राम सिंह,शहे आलम कुरैशी,मो अबसार,प्रतिनिधि सभासद मो कलीम,मो नसीम, साएम मेंहदी आदि सभासद उपस्थित रहे ।