सुहेल अहमद बनाए गए समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश महासचिव
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-सचिन गुप्ता
सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के अनुमोदन पर प्रदेश अध्यक्ष रामकरन निर्मल ने सुहेल अहमद को समाजवादी लोहिया वाहिनी की कार्यकारिणी मे प्रदेश महासचिव नियुक्ति का मनोनयन पत्र सौप कर संगठन को और अधिक मजबूत किए जाने की अपील किया।तहसील सिरौलीगौसपुर के बीबियापुर गांव के रहने वाले सुहेल अहमद को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के अनुमोदन एवं श्यामलाल पाल की संस्तुति पर प्रदेश अध्यक्ष रामकरन निर्मल ने उन्हे लोहिया वाहिनी उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी में प्रदेश महासचिव नियुक्त का मनोनयन पत्र सौंपा है।साथ ही साथ समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाते हुए संगठन को और अधिक मजबूत व गतिशील बनाए जाने की अपील किया है।इसपर उन्होंने कहाकि उनका प्रयास रहेगा की आने वाले समय में पार्टी और अधिक मजबूत करने में वे अपनी सक्रिय भूमिका का निर्वहन करेंगे।