चेकिंग के दौरान 11 विधुत कनेक्शन काटे,तीन पर बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज
बिजली चोरी और बकाया वसूली को लेकर चेकिंग आभियान रहेगा जारी एसडीओ संदीप सिंह
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-शहाबुद्दीन सिद्दीकी
जैदपुर बाराबंकी। सुबह छ: बजे अचानक जैदपुर के विभिन्न मोहल्लो मे बिजली चेकिंग करने पहुंचे अधिकारियो के साथ पुलिस टीम को देख अफरातफरी का माहौल बन गया।कांम्बिग अभियान मे लगभग तीस कनेकशन चेक हुए। 11 लोगो के कनेक्शन बकाया अधिक होने के चलते काटे गये।कस्बे के तीन लोगों के विरुद्ध बिजली चोरी का मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही की गयी।बताते चले कि शनिवार को सुबह छ: बजे उच्चाधिकारियो के आदेशानुसार जैदपुर के मोहल्ला मेंहदीगंज,गढी जदीद,गढी कदीम,छेदा कटरा,महमूदपुर, मुक्खिन,तीरगरान मे अवर अभियंता जैदपुर एसडीओ संदीप कुमार,जेई मिर्जा परवेज हुसैन,जेई दीपक सिंह, कस्बा इंचार्ज रनवीर सिंह,एसआई हलीम बाबू के साथ सहयोगी पुलिस के जवान व विद्युत वितरण उपकेंद्र जैदपुर की टीम को एक साथ अपने मोहल्ले मे देखकर लोग हक्का बक्का हो गये।

कोई प्लास खोजने लगा तो कोई लकड़ी लेकर कटिया को हटाने का नकाम प्रयास करने लगा।मार्निंग चेकिंग अभियान मे तीस कनेक्शनो को चेक कर एक लाख सैतालिस हजार बकाया वसूली की गयी।वही 11 कनेक्शन काटे गये।साथ ही रसीद अहमद पुत्र हुजूर अहमद मोहल्ला तीर गरान,मो सिद्दीक पुत्र शब्बीर मुक्खिन,प्रेम चंद पुत्र राम दुलारे के विरुद्ध मुकदमा भी दर्ज करवाया गया।इसी क्रम मे एसडीओ संदीप सिंह ने बताया कि ओवरलोड को लेकर विद्युत उपभोक्ताओ को तमाम दिक्कते होने के साथ अधिक फाल्ट भी सामने आ रहे है।जिसके कारण लोगो को परेशानियो का सामना करना पड़ रहा है।चोरी व बकाया वसूली हेतु अभियान जारी रहेगा और चोरी करते पाये गये विद्युत उपभोक्ताओ के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही भी की जायेगी।इस अवसर पर दीवान जयनारायण, गुफरान खान,सुपर वाईजर वकार मेहंदी,रोहित शुक्ला,सुरेन्द्र सिंह,आसिफ,नरेंद्र सिंह,सरवन कुमार,मो वसी,सर्वेश कुमार आदि लोग मौजूद थे।
