संयुक्त पुलिस टीम के साथ मुठभेड़ मे 1 घायल सहित 4 बदमाश गिरफ्तार
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-अकरम खान
बाराबंकी। जनपद की संयुक्त पुलिस टीम की चेकिंग के दौरान ट्रको से डीजल चोरी की घटना कारित करने वाले गिरोह के सदस्यो से थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत हुई पुलिस मुठभेड़ में 1 घायल सहित 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है।जानकारी के अनुसार जनपद मे अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत आज रात्रि को स्वाट,थाना कोतवाली नगर व थाना हैदरगढ़ की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत हैदरगढ़ लिंक रोड के पास चेकिंग की जा रही थी,चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध इनोवा कार आते हुए दिखाई दी।पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो पुलिस टीम को देखकर गिरफ्तारी से बचने हेतु बदमाश द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गई।पुलिस टीम द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ फायरिंग मे 1 बदमाश शिव मंगल उर्फ मंगल पुत्र राजभवन निवासी पिण्डारा महाराज थाना मुसाफिर खाना जनपद अमेठी के पैर मे गोली लगने से घायल हो गया।घायल,गिरफ्तार अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है।अन्य अभियुक्तो शेरू उर्फ शेर बहादुर पुत्र राजेश कुमार निवासी सफुल्लागंज थाना गोसाईगंज जनपद सुलतानपुर,राजा उर्फ अरबाज पुत्र अशफाक उर्फ कल्लू निवासी ताजपुर कोड़रा थाना कैण्ट अयोध्या (हिस्ट्रीशीटर जनपद अयोध्या),मो जिकरान उर्फ रज्जन पुत्र मोहम्मद अहमद उर्फ कल्लू निवासी सिरवारा थाना गोसाईगंज जनपद सुलतानपुर को गिरफ्तार किया गया।घायल,गिरफ्तार बदमाश के कब्जे व निशांदेही से 01 अदद तमंचा .315 बोर व 01 जिंदा, 01 खोखा कारतूस, एक अदद चार पहिया वाहन यूपी 78 बीएच 8017,एक अदद प्लास्टिक की पिपिया व पाइप बरामद कर थाना कोतवाली नगर पर मुअसं 669/2024 धारा 109 भारतीय न्याय संहिता व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।प्रेस वार्ता के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी ने बताया कि आरम्भिक जांच से ज्ञात हुआ है कि गिरफ्तार अभियुक्तो का एक संगठित गिरोह है जो हाइवे पर ट्रकों से डीजल चोरी की घटना कारित करते हैं। घायल,गिरफ्तार अभियुक्त शिव मंगल उर्फ मंगल द्वारा कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत असेनी मोड़ के पास एक ट्रक से डीजल चोरी की घटना को स्वीकार किया गया।जिसके सम्बन्ध मे थाना कोतवाली नगर पर मुअसं 662/24 धारा 115/303 बीएनएस पंजीकृत है।अभियुक्त शेरू उर्फ शेर बहादुर,राजा अरबाज,मो जिकरान उर्फ रज्जन द्वारा मार्च में थाना हैदरगढ़ क्षेत्रान्तर्गत बछरावां रोड से 2 ट्रको से 400 लीटर डीजल चोरी की घटना को स्वीकार किया गया।जिसके सम्बन्ध में थाना हैदरगढ़ पर मुअसं 119/ 2024 धारा 379 भादवि पंजीकृत है।अभियुक्तो के विरुद्ध अन्य जनपदो मे भी विभिन्न अभियोग पंजीकृत हैं जिनकी विस्तृत जानकारी कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।एक अन्य फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया है।
