एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत क्षेत्र के सभी ग्राम पंचायतो मे किया गया पौधरोपण
पूर्व सांसद उपेन्द्र सिंह रावत,एमएलसी अंगद सिंह,पूर्व विधान परिषद सदस्य हरगोविंद सिंह,पूर्व विधायक शरद अवस्थी, ब्लाक प्रमुख रेनू वर्मा,एसडीएम आनन्द तिवारी, खण्ड विकास अधिकारी अदिति श्रीवास्तव ने किया वृक्षारोपण
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-सचिन गुप्ता
सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत क्षेत्र के सभी ग्राम पंचायतो मे पौधरोपण किया गया।वही तहसील सिरौलीगौसपुर परिसर व ब्लाक परिसर में पूर्व सांसद उपेन्द्र सिंह,विधान परिषद सदस्य अंगद सिंह,पूर्व विधान परिषद सदस्य हरगोविंद सिंह,पूर्व विधायक शरद अवस्थी, ब्लाक प्रमुख रेनू वर्मा,एसडीएम आनन्द तिवारी,खण्ड विकास अधिकारी अदिति श्रीवास्तव,कुलदीप श्रीवास्तव वन रामनगर क्षेत्राधिकार आदि ने पौधरोपण किया।इस मौके पर पूर्व सांसद उपेन्द्र सिंह ने कहाकि हमको आक्सीजन प्राप्त करने के लिए वृक्षा रोपण करना आवाश्यक है।स्वस्थ्य रहने के लिए आक्सीजन पर्याप्त मात्रा में तभी संम्भव है जब हम सभी लोग वृक्ष रोपित करेंगे।पूर्व विधायक शरद अवस्थी ने पर्यावरण को शुद्ध करने के लिए बडे पैमाने पर वृक्षारोपण करें।इसी तरह हजरतपुर में प्रधान प्रतिनिधि औंन मियाँ ने पौधरोपण किया। ठाकुरपुर मे मनरेगा लोकपाल लक्ष्मी श्रीवास्तव ने पौधरोपण किया।ग्राम पंचायत विरौली मे ग्राम प्रधान अनिल वर्मा के संयोजन मे उच्च प्राथमिक विद्यालय अगहरा मे पौधरोपण किया गया।खण्ड विकास अधिकारी अदिति श्रीवास्तव,सतीश वर्मा,मनीष शुक्ला,बीरेंद्र तिवारी,बृजेश शुक्ला,धर्मेद्र वर्मा, सहित अध्यापको ने बच्चों के साथ पौध रोपित किया।इस मौके पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष सन्तोष पाण्डेय,अमित पाण्डेय, प्रह्लाद कनौजिया,बार एसोसिएशन पूर्व अध्यक्ष रामप्रसाद वर्मा, महामंत्री दीपक कुमार सिंह,सत्यनाम वर्मा,अमरेन्द्र सिंह बब्लू,नैमिष प्रताप सिंह,विनोद कुमार सिंह,अवनीश द्विवेदी, उपक्षेत्राधिकारी,वन दरोगा तुषार कुमार,श्यामू रावत अनिल पाण्डेय सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
