सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई बाइक,साले बहनोई की मौत
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-शहाबुद्दीन सिद्दीकी
जैदपुर बाराबंकी। बाजार से सब्जी खरीदकर साले, बहनोई मोटर साइकिल से घर वापस आते समय रोड़ के किनारे खड़े ट्रक मे टकराने से मौके पर एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गयी।तो दूसरे ने की इलाज के दौरान बाराबंकी मे दम तोड़ दिया।मामला जैदपुर थाना क्षेत्र के बरैया का है।जहां कल शाम बाजार से मोटरसाइकिल यूपी 41 एवाई 3586 से बाल किशुन पुत्र गुरुचरण 38 वर्ष निवासी सोहिलपुर बरैया दिनेश पुत्र नौमीलाल निवासी सफीपुर मवैया विशुन के साथ वापस आते समय बरैया चौराहे के पास खड़े ट्रक से टकरा गयी।जिससे एक व्यक्ति की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई जबकि दूसरे व्यक्ति दिनेश ने बाराबंकी मे इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज वाहनो को कब्जे मे लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
