सीएम ने रामनगर ब्लॉक प्रमुख से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर 20 जुलाई को होने वाले वृक्षारोपण अभियान के लिए दिए सुझाव
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-अशोक कुमार सिंह
रामनगर बाराबंकी। वृक्षारोपण अभियान को जन राजधानी से लेकर गांव तक जनांदोलन बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद रणनीति तय कर रहे हैं। गुरुवार को सीएम ने रामनगर के ब्लॉक प्रमुख संजय तिवारी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर 20 जुलाई को होने वाले वृक्षारोपण अभियान के लिए सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि जन सहभागिता से पर्यावरण संरक्षण का संकल्प पूरा होगा।सीएम ने ब्लॉक प्रमुख को बताया कि इस बार 36 करोड़ 50 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य है। बड़े लक्ष्य में आप सभी की सहभागिता होनी जरूरी है। 20 जुलाई को न सिर्फ विविध प्रकार के पौधे लगाने है बल्कि हर एक पेड़ की सुरक्षा का संकल्प भी लेना है। इस दौरान सीएम ने नदियों के किनारे, प्राइमरी स्कूल, अमृत सरोवर, सरकारी भूमि के साथ-साथ मनरेगा योजना के तहत भी वृक्षारोपण के लिए ब्लॉक प्रमुख को प्रोत्साहित किया।
सीएम बोले प्रमुख जी कैसे हो.. सब ठीक-ठाक है?
ब्लॉक प्रमुख संजय तिवारी वर्चुअल संवाद के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल-चाल में पूछा। प्रमुख जी कैसे हो? इसके जवाब में ब्लॉक प्रमुख ने कहा सब आशीर्वाद है महाराज जी! मुख्यमंत्री से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद ब्लॉक प्रमुख काफी उत्साहित दिखे और वह खुद ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को फोन कर वृक्षारोपण अभियान में शामिल होकर अधिक से अधिक पौधे रोकने के लिए प्रेरित करते दिखे।
