साइबर थाना ने पीड़ित को डरा कर ट्रांसफर कराई गई धनराशि को कराई वापस
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-अकरम खान
बाराबंकी। साइबर अपराधी द्वारा पीड़ित को डरा कर ट्रांसफर कराई गई धनराशि-18,000 रुपये को साइबर थाना बाराबंकी द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़ित के बैंक खाते मे वापस कराया गया।जानकारी के अनुसार साइबर क्राइम पोर्टल के माध्यम से एक ऑनलाइन शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ,जिसमें आवेदक अशरफ निवासी पुलिस लाइन्स जनपद बाराबंकी की पत्नी के व्हाट्सएप पर दिनांक 2-6-2024 को साइबर अपराधी द्वारा कॉल की गई और बताया गया कि तुम्हारे भाई को एक लड़की के साथ बलात्कार करने के अपराध में एसटीएफ द्वारा पकड़ लिया गया है और उसे बचाने के लिए 50,000 रुपये देने होंगे।आवेदक की पत्नी द्वारा साइबर ठग के बताये हुए खाते में यूपीआई फोन पे के माध्यम से 18000 रुपये ट्रांसफर कर दिये गये थे।निरीक्षक विजय सिंह सिरोही प्रभारी साइबर के नेतृत्व मे उप निरीक्षक चन्द्र प्रकाश यादव,आरक्षी सुधाकर भदोरिया,राजन यादव,अभिषेक चपराणा,गौरव त्रिपाठी,पंकज यादव,अंकित यादव महिला आरक्षी शैलेश पटेल की साइबर थाना पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त शिकायत का निस्तारण करते हुए यूपीआई के माध्यम से फ्राड हुई सम्पूर्ण धनराशि 18000 को पुनः पीड़ित के खाते में वापस कराया गया।
