सुबह सात बजे से 11 बजे तक होगी मदरसों में पढ़ाई, आदेश जारी
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-अकरम खान
बाराबंकी। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार द्वारा जारी आदेशानुसार जनपद बाराबंकी सहित सम्पूर्ण उत्तर भारत मे तापमान मे वृद्धि एवं लू-प्रकोप (हीट वेव) की प्रबलता तथा मौसम विभाग द्वारा भी हीट वेव के सम्बन्ध में दी गई चेतावनी के दृष्टिगत जनपद के समस्त राज्यानुदानित, मान्यता प्राप्त मदरसो मे शिक्षण अवधि प्रातः 7:00 बजे से प्रातः 11:00 बजे तक अग्रिम आदेशो तक निर्धारित की गई है।इसके साथ ही मदरसो मे मध्यान्ह भोजन के साथ-साथ शुद्ध पेयजल एवं ओआरएस के साथ ही आवश्यक दवाओ की उपलब्धता प्रत्येक दशा मे सुनिश्चित करने और आउटडोर गतिविधियां मसलन खेल-कूद आदि संचालित करने से परहेज करने के भी आदेश दिए गए हैं।
