बाइक की टक्कर से घायल हुए अधेड़ की इलाज के दौरान हुई मौत
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-अजमत अली
बेलहरा बाराबंकी। तीन दिन पहले सब्जी बेचकर घर लौट रहे अधेड़ को बाइक सवार ने टक्कर मार दी थी। दुर्घटना में घायल अधेड़ को लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान गुरुवार रात अधेड़ ने दम तोड़ दिया। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया।मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र की बेलहरा चौकी अंतर्गत ग्राम घघसी निवासी मोहम्मद खालिक (45) प्रतिदिन ठेले पर सब्जी लेकर गवाई गांव में बेचने जाता था। सब्ज़ी बेचकर वह परिवार का भरण पोषण करता था।बुधवार को भी वह ठेला लेकर सब्जी बेचने गया था जहां से देर शाम घर लौट रहा था तभी बेलहरा-महमूदाबाद मार्ग पर स्थित जैन कोल्ड स्टोर के पास तेज रफ्तार बाइक सवार ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में खालिक गंभीर रूप से घायल हो गया था।परिजनो ने घायल को इलाज हेतु सीएचसी फतेहपुर पहुंचाया जहां से जिला अस्पताल भेज दिया गया। वहां से डाक्टरों ने हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया लेकिन परिजन उसे एक निजी अस्पताल ले गए वहां इलाज के दौरान गुरुवार रात खालिक की मौत हो गई।सूचना पर पहुंची सीतापुर पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतक की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण गंवाई गांव मे ठेले पर सब्ज़ी बेचकर परिवार चलाता था।दुर्घटना मे मौत से परिजनो का रो-रो कर बुरा हाल है।