पड़ोसी की पुत्री से छेड़छाड़ कर रहे युवक का विरोध करने पर चाक़ू से हमला कर किया मरणासन्न
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-नूर मोहम्मद
मसौली बाराबंकी। पड़ोसी की पुत्री से छेड़छाड़ कर रहे युवक का विरोध करने पर चाक़ू से हमलाकर मरणासन्न कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।गुरुवार की सुबह ग्राम बांसा मे एक 15 वर्षीय बालिका गाँव मे ही स्थित एक किराने की दुकान पर सामान लेने गयी थी वही पर मौजूद जिशान पुत्र हाजीपापा नाम के युवक ने किशोरी से छेड़छाड़ करने लगा जिसे देखकर पड़ोसी अफसार पुत्र निसार अहमद ने विरोध किया तो जिशान ने अफसार पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया .परिजन घायल को सीएचसी बड़ागांव ले गये जहा से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर हमला करने वाले युवक को हिरासत मे ले लिया है।
