एसडीओ के नेतृत्व मे विधुत विभाग के कर्मियो ने चलाया चेकिंग अभियान
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-शहाबुद्दीन सिद्दीकी
जैदपुर बाराबंकी। विधुत विभाग के एसडीओ संदीप सिंह के नेतृत्व मे विघुत वितरण उपकेन्द्र जैदपुर के कर्मचारियो द्वारा बकाया वसूली व चेकिंग का कार्य युद्ध स्तर पर जारी रहा।घर घर जाकर बकाया उपभोक्ताओ को जल्द से जल्द बकाया जमा करने की सलाह भी दी गयी।बताते चलें कि नगर पंचायत जैदपुर मे बुधवार को विघुत वितरण उपकेंद्र जैदपुर के एसडीओ संदीप सिंह के नेतृत्व मे कस्बे के मोहल्ला रईस कटरा,शाहकटरा,मेंहदीगंज सहित अन्य मोहल्ले मे कर्मचारियो ने घर घर जाकर बकाया वसूलने व चेकिंग का कार्य सुबह से शाम तक होता रहा।एसडीओ संदीप सिंह ने विघुत उपभोक्ताओ से अपील करते हुये बताया कि समय पर सभी उपभोक्ता बिल अवश्य जमा करें और तमाम असुविधाओ से बचें रहें।चेकिंग,राजस्व वसूली बकाया उपभोक्ताओं की सूचि तैयार कर लगातार कर्मचारियो की टीम द्वारा व टोर टू टोर जाकर बकाया बिल जल्द से जल्द जमा करने की सलाह भी दे रही है।इस अवसर पर सुरेन्द्र कुमार,मो वसी,फिरोज रिजवी, इरशाद अंसारी,फुरकान,मो आसिफ,चांद बाबू सहित अन्य संविदा कर्मचारियो की गठित टीम मौजूद रही।
