हाइटेंशन तार की चपेट आने से किशोरी गंभीर रूप से झुलसी,इलाज के दौरान मौत
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-शहाबुद्दीन सिद्दीकी
जैदपुर बाराबंकी। हाइटेंशन तार की चपेट आने से एक 17 वर्षीय किशोरी गंभीर रूप से झुलस गयी।जिसको उपचार हेतु ले जाते समय रास्ते मे दर्दनाक मौत हो गयी। जानकारी होने परिवार में कोहराम मच गया।पीड़ित पिता ने थाना जैदपुर में शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है।मामला जैदपुर के मोहल्ला मोलवी कटरा सिद्धौर रोड पर स्थित वर्मा टेंडर्स के बगल नव निर्माण भवन का है।जहां शनिवार को शाम 5 बचे के लगभग दिनेश चंद्र वर्मा की 17 वर्षीय पुत्री प्रियंका खाना खाकर छत पर गयी थी और भवन के बगल 11 हजार हाई टेंशन तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झूलस गयी।जिसे उपचार हेतु जिला अस्पताल ले जाया गया।हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ के लिये रेफर कर दिया।जिसकी रास्ते में ही मौत हो गयी।शव को पीएम हेतु भेज दिया गया है।सूचना मिलते ही परिवार मे कोहराम मच गया।।मृतका के पिता दिनेश चंद्र वर्मा ने बताया कि भवन से सटे हाईटेंशन तार को हटाने को लेकर विद्युत वितरण उपकेंद्र जैदपुर में 6/2/2024/को शिक़ायती पत्र दिया था।

इस संबंध में जूनियर इंजिनियर बताया कि भवन के निर्माण से सिलेप लगने तक लगातार मनमानी कर भवन बनवाया गया है। कभी रस्सी से हाई टेंशन तार को बांध कर निर्माण किया गया तो कभी मना करने पर भवन को निडर होकर तैयार किया गया है।कोई प्रार्थनापत्र नहीं दिया गया।यह सब बातें बनावटी है।भवन से बहुत पहले बनी लाइन के किनारे अनाधिकृत रूप से निर्माण कराया गया है।किशोरी को करंट लगने की सूचना भी नहीं दी गयी।।कस्बा इंचार्ज अनिल कुमार पाण्डेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है।
