भाजपा प्रत्याशी को जिताने के लिए जलशक्ति मंत्री ने निकाला रोड शो
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-अकरम खान
बाराबंकी। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन आज बाराबंकी से भाजपा प्रत्याशी राजधानी रावत की विजय श्री सुनिश्चित करने के लिए उत्तर प्रदेश के पूर्व भाजपा अध्यक्ष एवं सरकार में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के नेतृत्व में जैदपुर व हैदरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में रोड शो निकाला गया लगभग आधा सैकड़ा चार पहिया वाहनों के साथ निकलें इस रोड शो में क्षेत्रीय विधायक दिनेश रावत एवं जनपद के नेताओं पदाधिकारी ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।रोड शो में आए हुए दिग्गज नेताओं का स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह स्वागत किया गया बाद में यह रोड शो विधानसभा क्षेत्र के हाथी का पुरवा मोड पर पहुंच कर जनसभा में तब्दील हो गया। इस बीच चुनाव प्रचार का समय समाप्त हो जाने की वजह से मुख्य अतिथि जल शक्ति मंत्री ने जनसभा में हिस्सा नहीं लिया। रोड शो में प्रमुख रूप से भाजपा प्रत्याशी राजरानी रावत क्षेत्रीय विधायक दिनेश रावत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामदेव सिंह पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुनील सिंह नगर पंचायत अध्यक्ष आलोक तिवारी प्रधान जितेंद्र प्रताप सिंह गौरव सिंह प्रधान त्रिवेदीगंज अरुण शुक्ला वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील पटेल अंबर शरण जायसवाल मंडल अध्यक्ष सचिन वर्मा रामसागर मौर्य व्यापार मंडल अध्यक्ष योगेश द्विवेदी सभासद विपिन सोनी राजकुमार सोनी सहित हजारों की संख्या में समर्थक मौजूद रहे।
विकसित भारत की नीव को मजबूत करने का चुनाव स्वतंत्र देव
बाराबंकी। प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि यह चुनाव 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की नीव को मजबूती देगा।प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी पर देश की जनता को भरोसा है।भाजपा जो कहती है वह करती है।चुनाव प्रचार के अंतिम दिन जलशक्ति मंत्री शनिवार को मत्थेश्वेर धाम के निकट आयोजित कार्यकर्ता चौपाल में बोल रहे थे।आत्मनिर्भर और सामर्थ्यवान भारत बनाने के लिए देश की जनता अबकी बार 400 पार का नारा लगा रही है।इसके उपरांत जलशक्ति मंत्री ने सिद्धौर स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर भाजपा प्रत्याशी राजरानी रावत के पक्ष में रोड शो कर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील की।रोड शो के दौरान हैदरगढ़ विधायक दिनेश रावत भी रहे।इस अवसर पर डॉक्टर विवेक वर्मा,पंकज गुप्ता पंकी,करुणेश वर्मा,डॉक्टर अवधेश वर्मा,ब्लॉक प्रमुख आरती रावत,केके सिंह मुन्नू,संजय वर्मा,कौशलेंद्र शुक्ला,अरुण शुक्ला,रामकुमार मिश्रा,प्रदीप वर्मा मौजूद रहे।
