जैदपुर बाराबंकी। जैदपुर नगर पंचायत कार्यालय के पीछे अचानक अज्ञात कारणों के चलते आग लग गयी।वही नगर पंचायत कर्मचारियो की सूझ बूझ के चलते आग पर काबू कर लिया गया।जानकारी के अनुसार नगर पंचायत जैदपुर कार्यालय के पीछे खेत मे अचानक अज्ञात कारणो के चलते आग लग गई।देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।मौजूद आसपास के लोगों मे आग को देख हड़कंप मच गया।वही नगर पंचायत के कर्मचारियो द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद बुलडोजर की मदद से खर पतवार हटाकर आग रोकने की काफी कोशिश की गई।जिसके बाद आग पर काबू पाया गया।लोगो ने बताया कि आग पर तुरंत काबू पाने से बड़ा नुक्सान नही हुआ है।