इंण्डिया गठबन्धन के नेताओ और कार्यकर्ताओ ने की तनुज पुनिया को जिताने की अपील
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-सचिन गुप्ता
सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। इंण्डिया गठबन्धन के नेताओ और कार्यकर्ताओ ने प्रत्याशी तनुज पुनिया के लिए पैदल भ्रमण कर दुकानदारो व राहगीरो से वोट मांगे।शनिवार को इंण्डिया गठबन्धन प्रत्याशी तनुज पुनिया के प्रचार मे सपा वरिष्ठ नेता जुल्फी मियां,विनोद यादव,सैय्यद आदिल काजमी,औन मियां,माता प्रसाद,गुफरान मिर्जा आदि नेताओ ने कस्बा बदोसराय सब्जी बाजार में जनसंपर्क कर लोगो से कहाकि गठबंधन की सरकार बनने पर किसानो के कर्ज माफ के साथ ही हर परिवार मे एक महिला को एक लाख रुपए प्रतिवर्ष,30 लाख युवा बेरोजगारों को सरकारी नौकरी आदि गारन्टी कार्ड देकर तनुज पुनिया को जिताने की अपील किया है।इस अवसर पर तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
