सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। प्राथमिक विद्यालय करौरा में शनिवार को दस्तक संचारी अभियान के तहत एक जागरूकता रैली निकाली गई।इस रैली का उद्देश्य छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों को संचारी रोगों से बचाव के प्रति जागरूक करना था।यह अभियान 11 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलेगा। अभियान के पहले दिन छात्र-छात्राओं को साफ-सफाई और संचारी रोगों से बचने के उपायों के बारे में जानकारी दी गई।स्वास्थ्य विभाग की एएनएम अर्चना ने बताया कि इस माह में संचारी रोगों के फैलने की संभावना अधिक रहती है, जिसके लिए साफ-सफाई सबसे महत्वपूर्ण है।उन्होने लोगो से घर के आसपास पानी जमा न होने देने और कूलर व अन्य बर्तनों की नियमित सफाई कर पानी बदलने की अपील की, ताकि मच्छरों का प्रकोप न बढ़े।विद्यालय के शिक्षक प्रहलाद कुमार विमल ने छात्र-छात्राओं को जागरूक करते हुए कहाकि खाना खाने से पहले अच्छी तरह हाथ धोएं, साफ कपड़े पहनें और पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें,जिससे मच्छरों से बचा जा सके।इस जागरूकता रैली में स्वास्थ्य विभाग की एएनएम,आशा बहू,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, विद्यालय के शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।उन्होंने गांव के लोगों को दस्तक अभियान के माध्यम से संचारी रोगों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी।

